उज्जैन की पवित्र धरा से आपकी हर समस्या का वैदिक समाधान

पंडित जितेंद्र जोशी — ज्योतिष, वास्तु एवं सटीक मुहूर्त विशेषज्ञ। कालसर्प, मंगल और सभी गृह शांति के लिए विधि-विधान से पूजा संपन्न।

हमारे बारे में

पंडित जितेंद्र जोशी (उज्जैन)

विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक नगरी उज्जैन के रामघाट मार्ग पर स्थित पारदेश्वर महादेव मंदिर के पावन सानिध्य में, पंडित जितेंद्र जोशी जी विगत कई वर्षों से सनातन धर्म और वैदिक परंपराओं की सेवा में समर्पित हैं। भगवान महाकालेश्वर की इस पुण्य धरा पर रहकर, पंडित जी ने ज्योतिष शास्त्र और कर्मकांड के गूढ़ रहस्यों को आत्मसात किया है। यहाँ प्रत्येक अनुष्ठान—चाहे वह कालसर्प दोष हो, मंगल शांति हो या महामृत्युंजय जाप—पूरी तरह से शास्त्रोक्त विधि, शुद्ध मंत्रोच्चार और पूर्ण वैदिक मर्यादाओं के साथ संपन्न किया जाता है।

हमारा मुख्य उद्देश्य आपकी कुंडली और जीवन के जटिल दोषों का सटीक विश्लेषण कर उनका स्थायी निराकरण करना है। हमारा विश्वास है कि शिप्रा तट की इस सिद्ध ऊर्जा और शास्त्रीय विधान के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के जीवन से बाधाओं को दूर कर उसे सुख, शांति और समृद्धि की ओर ले जाया जा सकता है। हम आपकी समस्याओं के समाधान हेतु पूरी निष्ठा के साथ प्रतिबद्ध हैं, ताकि आप महाकाल के आशीर्वाद से एक बाधा-मुक्त और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।

दोष निवारण एवं शांति:

कालसर्प दोष, मंगल भात पूजा, राहू-केतु शांति और गुरू चाण्डाल दोष निवारण।

विवाह संबंधी अनुष्ठान:

कुंभ विवाह और अर्क विवाह के माध्यम से वैवाहिक बाधाओं का समाधान।

महामृत्युंजय एवं रूद्राभिषेक:

अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए विशेष शिव आराधना।

वास्तु एवं पितृ शांति:

घर की सुख-शांति के लिए वास्तु पूजन और पितृ दोष से मुक्ति के लिए विशेष अनुष्ठान।

नवग्रह एवं नव चण्डी पाठ:

सफलता और ग्रहों के शुभ प्रभाव के लिए पूर्ण विधि-विधान से पाठ।

हमारे बारे में

मुख्य सेवाएँ

    हमारे बारे में

    संपर्क विवरण

    Phone :

    9755691966

    Email :

    jitendrajoshi9755@gmail.com

    Address :

    पारदेश्वर महादेव, रामघाट मार्ग, उज्जैन (म.प्र.)